प्रशासन की चूक से जला आशियाना, उग्र ग्रामीणों से अंचलाधिकारी ने भाग कर बचाई अपनी जान

    प्रशासन की चूक से जला आशियाना, उग्र ग्रामीणों से अंचलाधिकारी ने भाग कर बचाई अपनी जान

    मोतिहारी (MOTIHARI): मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड स्थित धूम नगर गांव में घोड़ासहन थाना कि पुलिस और बनकटवा प्रखंड के अंजलाधिकारी अतिक्रमण हटनाने पहुंचे थे. तभी विभाग की छोटी सी चूक ने दो गरीब लोगों के झोपड़ीनुमा आशियाने को ही जला कर राख कर दिया. जिस बाद ग्रामीण उग्र हो गए और आक्रोश में आकर ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को घेर लिया औऱ उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे.

    छोटी सी चूक से दो लोगों का आशियाना जलकर राख

    बता दें कि आज बनकटवा प्रखंड के धूम नगर गांव में पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची. जिस जगह विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा था. वहां स्थित कुछ घरों में बिजली का कनेक्शन था और विभाग द्वारा बिना  बिजली का शर्ट डाउन कराए अतिक्रमण हटवाने लगे. जिससे उस घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. और देखते ही देखते दो घर जलकर राख हो गए.

    अंचलाधिकारी ने भाग कर बचाई अपनी जान

    जिसके कारण वहां मौजूद वहां स्थित लोग काफी आक्रोशित हो गए और मौके पर तैनात अंचलाधिकारी को घेर लिया. जिसके बाद उनके साथ स्थानीय लोगों ने जम कर धक्का-मुक्की की. लेकिन किसी तरह अंचलाधिकारीने भाग कर अपनी जान बचाई. यह पूरी घटना घोड़ासहन पुलिस के नजरो के सामने हुआ और पुलिस देखती रही. क्योंकि वहां मौजूद लोगों का आक्रोश पुलिस पर भी था. लोगो पुलिस वालों के साथ भी धक्का-मुक्की करने पर आतुर हो गए थे. बहरहाल अब मामला प्रशासन द्वारा शांत कर दिया गया है  और प्रशासन अग्रतर कार्यवाई में जुट गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news