सासाराम में रामनवमी के दिन दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई पत्थरबाजी, इलाके में तनाव

    सासाराम में रामनवमी के दिन दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई पत्थरबाजी, इलाके में तनाव

    सासाराम(SASARAM): बिहार के सासाराम में रामनवमी के दिन दो पक्षों के लोगों विवाद हो गया जिससे वहां काफी तनाव का माहौल बन गया है. विवाद में पत्थरबाजी के बाद वाहनों में तोड़फोड़ के साथ कई झोपड़ी नुमा दुकान को भी आग के हवाले कर दिया गया जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बना हुआ है. सासाराम के कादिर गंज मुबारक गंज चौखंडी नवरत्न बाजार में पूरी तरह से दुकान बंद हो गई है.

    जानकारी दी गई कि दो पक्षों के विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुआ. वाहनों को तोड़फोड़ किया गया. झोंपड़ी नुमा दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. इसके बाद सासाराम शहर में तनाव स्थिति बना हुआ है. शहर में पूरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. रामनवमी के जुलूस के बाद हुई इस घटना के बाद दो पक्षों में तनाव का माहौल के बाद रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार तथा एसपी विनीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. लेकिन तनाव का स्थिति दोनों पक्षों से बना हुआ है. सासाराम शहर के गोला बाजार जाने वाले सड़कों पर ईट पूरी तरह पसरा हुआ है. वहीं कई बाइकों में तोड़फोड़ कर दिया गया है. गोला बाजार की पूरी दुकानें बंद हो गया है, चारो तरफ अफरा-तफऱी का माहौल बना हुआ है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news