भागलपुर: तीन तलाक कानून खत्म होने बावजूद पति ने की दूसरी शादी, पत्नी लगा रही इंसाफ की गुहार

    भागलपुर: तीन तलाक कानून खत्म होने बावजूद पति ने की दूसरी शादी, पत्नी लगा रही इंसाफ की गुहार

    भागलपुर (BHAGALPUR) : देश में 2018 को ही तीन तलाक कानून लागू हो गया था. इस कानून के तहत अब तीन तलाक बोलकर तलाक लेना गैरकानूनी कर दिया गया. इसके बाद मुस्लिम समाज की महिलाओं को काफी राहत मिली. इस कानून के तहत यदि कोई भी मुस्लिम शख्स अपनी पत्नी को एक बार में तीन तलाक नहीं दे सकता. यदि ऐसा हुआ तो उन पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. मगर इसके बावजूद अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो कानून का पालन नहीं कर रहे. एक ऐसा ही मामला भागलपुर से सामने आया है जहां एक महिला इंसाफ मांगते हुए कोर्ट कचहरी थाने के चक्कर काट रही है. इस महिला के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है और दूसरी शादी भी कर ली. जिसे लेकर अब यह महिला कानून से इंसाफ की गुहार लगा रही है.

    पति ने कर ली दूसरी शादी

    भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के हसनाबाद मोहल्ले की रहने वाली बीबी जीनत पिछले कई दिनों से जगदीशपुर थाना से महिला थाना तक की चक्कर काट चुकी है. लेकिन अबतक कहीं उसे इंसाफ नहीं मिला है. इसके बाद वह वरीय  पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार से अपनी गुहार लगाने पहुंची. जीनत को उसके पति सद्दाम हुसैन के द्वारा तीन तलाक दे दिया गया और दूसरी शादी भी उसने कर ली. वहीं पति पर कार्रवाई को लेकर वह थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का चक्कर काट रही है.

    कार्यालय का चक्कर काट रही महिला

    दरअसल जीनत का निकाह 20 जुलाई 2022 को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कमलचक के रहने वाले सद्दाम हुसैन से हुई थी. निकाह के बाद से ही पति और ससुराल वालों के द्वारा जीनत को पडताड़ित किया जा रहा था. वही जीनत से पच्चास हजार रुपया दहेज की मांग पति और ससुराल वालों के द्वारा की जा रही थी. नहीं देने पर पति के द्वारा तीन तलाक दे दिया गया.  इसके बाद से पीड़ित थाने से लेकर वरीय पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर काट रही है लेकिन आज तक उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है, ना ही थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक से मिलकर जीनत ने कार्रवाई की मांग की है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news