हाजीपुर(HAZIPUR): बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पुत्री रत्न की प्राप्ति होते ही लालू परिवार समेत राजद परिवार में भी खुशी की लहरें दौड़ गई है. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों में बेतहाशा ख़ुशी देखा गया है. तेजस्वी के क्षेत्र में लोग मिठाइयां बाट रहे है. महिलाएं शोहर गा कर खुशी मना रही है. पूरे इलाके का माहौल किसी त्योहार से कम नहीं है.बिदूपुर प्रखंड के सैदपुर गणेश में युवा राजद नेता निर्दोष यादव ने लालू प्रसाद यादव की परिवार में नन्ही सी परी की आगमन होने के बाद मिठाईयां बांटी.
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पुत्री जन्म लेने के बाद सोमवार को उनके निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर में महिलाओं के द्वारा गाना बजाना किया जा रहा है. बड़ी संख्या में महिलाओं ने लालू परिवार के घर नए मेहमान की आगमन को लेकर जगह जगह पर सोहर गीत गया जा रहा है साथी तेजस्वी यादव की पुत्री की लंबी उम्र की कामना की जा रही हैं. तो कही पूजा अर्चना की जा रही हैं. एक तरफ जहां लालू परिवार कानूनी संकट के ग्रस्त है इसी बीच लालू परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. जिसको लेकर कई जगहों में कार्यक्रम आयोजित की गई है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

