घर से लापता नाबालिग छात्र का 10 दिन बाद जमीन में दफन मिला शव, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    घर से लापता नाबालिग छात्र का 10 दिन बाद जमीन में दफन मिला शव, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    पटना (PATNA) : पटना के नौबतपुर में एक नाबालिग स्कूली छात्र की निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद मृतक के शव को जमीन में दफन कर दिया गया था.  पुलिस ने 10 दिनों के बाद जमीन खोदकर छात्र का शव बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

    6 जनवरी से घर से था लापता

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव के कुणाल कुमार उर्फ मंटू शर्मा का बेटा अभिषेक कुमार पिछले 6 जनवरी को अचानक लापता हो गया. बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार नौबतपुर के त्रिभुवन हाई स्कूल में दसवां क्लास का छात्र था. अभिषेक के भाई स्नेह कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को परसा गांव के नजदीक से अजीत कुमार सिंह नाम का 45 वर्ष का युवक अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर उनके भाई अभिषेक कुमार को ले गया. तब से उनका भाई अभिषेक लापता है.

    लंबी पूछताछ के बाद अजीत ने दी जानकारी

    काफी पूछताछ के बाद भी जब अजीत कुमार ने अभिषेक का कोई सुराग नहीं बताया तो परिवार के लोगों ने अभिषेक कुमार के हत्या की आशंका जताते हुए अजीत कुमार के खिलाफ नौबतपुर थाने में लिखित आवेदन दिया. आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने अजीत कुमार सिंह को अपने कब्जे में लेकर गहन पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में अजीत ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. इसके बाद पुलिस मंगलवार को गदाई पुर गांव में मिट्टी खोदकर अभिषेक का शव जमीन के अंदर से बरामद कर लिया है. शव मिलने की सूचना के साथ ही पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया. घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि प्रथम दृष्टिता मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि अभिषेक कुमार के दोस्तों के द्वारा ही उसकी हत्या कर दी गई है.इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news