बिहार में अपराधी बेखौफ, हथियार के बल पर घर वालों को किया घर से बाहर, लूटे जेवरात व पैसे

    बिहार में अपराधी बेखौफ, हथियार के बल पर घर वालों को किया घर से बाहर, लूटे जेवरात व पैसे

    भागलपुर (BHAGALPUR) : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं ना तो उन्हें प्रशासन का कोई खौफ है. और ना ही किसी विधि व्यवस्था का कोई डर है. कभी भू माफियाओं को तो कभी शिक्षक और पत्रकार को निशाना बनाया जा रहा है. अब तो आम लोग भी इससे वंचित नहीं है. ऐसा ही मामला भागलपुर के ईसाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत केश्वर नगर से सामने आया है. जहां 50 की संख्या में अपराधी पहुंचे और एक घर में घुसकर ईट पत्थर चलाते हुए हथियार के बल पर घरवालों को बाहर निकाल दिया. वही उनके घरों के सामान को भी क्षत-विक्षत कर दिया. देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस भगदड़ में कई लोग चोटिल भी हुए.

    घर से जेवरात और नगद लेकर फरार

    कई लोग अपराधियों के भय से जान बचाकर किसी तरह वहां से भागे. मामला जमीन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पीड़ित लोगों ने बताया कि जमीन का मामला कुछ दिनों से चल रहा था, लेकिन जब आज अमीन नापी करके गए तो कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमलोगों के साथ मारपीट की गई. साथ ही जो भी घर में नगद और जेवरात रखे हुए थे. उसे भी लूटकर फरार हो गए.

    इसाकचक थान पर पीड़ित लोगों ने लगाया आरोप

    बता दें कि पीड़ित लोगों ने इसाकचक थाने पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को सारी घटना की जानकारी थी. फिर भी इस पर कोई त्वरित कार्रवाई नहीं कि यह कहीं से सही नहीं है. अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में वरीय पदाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं. क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर इसी तरह बिहार जंगलराज की ओर अग्रसर होता रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news