चाय नहीं देने पर सनकी पति ने पत्नी समेत 2 बच्चों को उतारा मौत के घाट, ससुरालवालों को फोन कर कहा-ले जाओ लाश

    चाय नहीं देने पर सनकी पति ने पत्नी समेत 2 बच्चों को उतारा मौत के घाट, ससुरालवालों को फोन कर कहा-ले जाओ लाश

    आरा(ARRAH): भोजपुर जिले में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां 10 सितंबर की रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के साथ साथ 2 मासूम छोटे बच्चों की हत्या कर दी है. घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है. मामले के बारे में बताया जा रहा है कि, मंगलवार की रात सनकी पति ने अपनी पत्नी को चाय बनाने को कहा, लेकिन पत्नी ने चाय बनाने से इंकार कर दिया. जिसे लेकर दोनों पति पत्नी में कहासुनी हो गई. जिसके बाद गुस्से में सनकी पति ने खंती से पहले अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके बाद अपने बेटे और बेटी की भी हत्या कर दी.

    मानसिक रूप से विक्षिप्त है आरोपी

    वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया.  लेकिन आरोपी थाना परिसर से भाग गया.  घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि, आपसी कहासुनी में आरोपी पति ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी है. जिसके बाद आरोपी ने पत्नी के मायके वालों को कॉल कर कहा कि, उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी है, आके उसकी लाश ले जाए. आरोपी पति मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है. पीरो DSP राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी पति लालू यादव गिरफ्तारी के बाद पागल जैसा बर्ताव कर रहा था. इस कारण उसे हथकड़ी नहीं लगाई गई थी. उसके साथ चौकीदार की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन उसे झांसा देकर वो मंगलवार की रात ही थाने से फरार हो गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयासरत

    भोजपुर SP ने बताया कि, कल अजीमाबाद थाना में पत्नी और बच्चों की हत्या के मामले में मानसिक रूप से विक्षिप्त गिरफ्तार अभियुक्त थाना हजत में बंद था. उसके बाद एक चौकीदार और PSI द्वारा हाजत रजिस्टर पर कुछ हस्ताक्षर के लिए निकालने के क्रम में लोगों को धक्का देकर आरोपी अभियुक्त फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयासरत है. इसके साथ ही लापरवाही करने वाले चौकीदार और पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ प्रतिवेदन लेकर कार्रवाई की जा रही है. इधर, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जिला समाहरणालय के सामने शव को रख कर घंटों प्रदर्शन किया और सड़क जाम किया. इस दौरान काफी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news