जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की ये कार्रवाई

    जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की ये कार्रवाई

    बाढ़(BARH): बिहार के बाढ़ जिले से शनिवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. जहां मोकामा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में जमकर मारपीट और दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई. जिसाक वीडियो वायरल हो रहा है.

    जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद

    वहीं आपको बताये कि वीडियो वायरल होने के बाद बाढ़ के एसपी भारत सोनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर मोकामा थाना पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में एक सरकारी स्कूल का शिक्षक भी शामिल है. जिसका नाम चंद्रभूषण यादव है.

    वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

    वहीं दूसरे पक्ष के भूपेश यादव उर्फ भोला यादव और विकास कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लेकिन जिस बंदूक से फायरिंग हुई वो अब तक बरामद नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि यदि हथियार बरामद नहीं हुआ तो उसके परिवार में सरकारी लाइसेंसी हथियार को भी जब्त किया जाएगा, और उसे रद्द कराने की कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news