सुधाकर सिंह पर सीएम नीतीश का बड़ा बयान, कहा -ऐसे लोगों पर मैं कोई नोटिस नहीं लेता

    सुधाकर सिंह पर सीएम नीतीश का बड़ा बयान, कहा -ऐसे लोगों पर मैं कोई नोटिस नहीं लेता

    पटना(PATNA): पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बयान पर बिहार में बयानबाजी तेज हो गई है. इस बीच  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि उनके खिलाफ बयानबाजी करने वाले राजद विधायक सुधाकर सिंह की बातों को वे नोटिस नहीं लेते. यह आरजेडी का आंतरिक मामला है. उन्हें सोचना चाहिए कि उनके नेता क्या बोल रहे हैं. सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को शिखंदी कहा था. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार तो सिर्फ दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने थे लेकिन अभी तक तेजस्वी को गद्दी नहीं सौंपे हैं. 

    नीतीश ने कहा कि कोई क्या बोलता है यह तो वही लोग बताएंगे ना. यह तो इंटरनल पार्टियों का चीज है, जब सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं तो किसी भी पार्टी में इंटरनली जब कोई बोलता है तो पार्टी वाले ही ना उसको देखेंगे और हम तो उसको नोटिस भी नहीं लेते हैं. इन सब बातों का कोई बहुत मतलब नहीं है, इसका कोई अर्थ नहीं है. खाली प्रचार हो जाता है. इसीलिए ना सबको मौका मिलता है.

    अपने नेता का अपमान नहीं सहेंगे: उपेन्द्र कुशवाहा 

    सुधाकर सिंह के बयान पर उपेन्द्र कुशवाहा ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा हम अपने नेता का अपमान नहीं सहेंगे. कहा कि नीतीश का और मेरा  DNA एक है. उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सुधाकर सिंह के बयान से JDU समर्थक आहात हुए हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news