गया(GAYA): बिहार में बालू माफियाओं की दबंगई अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. पहले तो यह अवैध बालू का कारोबार करते थे और उसके बाद जब इन पर कार्रवाई की बात आती है तो फिर यह लोग पुलिस वालों पर ही हमला बोल देते हैं. इस बीच अब एक ताजा मामला गया से सामने आया है जहां अवैध बालू कारोबारी को रेस्ट करने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला बोल दिया. इसमें एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. अवैध बालू कारोबारियों ने पहले तो पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया और फिर जब्त किए गए जेसीबी को भी जबरदस्ती छुड़ा ले गए. यह मामला बेलागंज थाना क्षेत्र का है
बालू माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, गया में अवैध बालू खनन की सूचना पर बेलागंज पुलिस छापेमारी करने गई दलेलगंज गाँव गई थी. इसी बीच पुलिस ने वहाँ मौजूद एक जेसीबी को जब्त कर लिया. फिर क्या था बालू माफियाओं ने पुलिस टीम से झड़प करना शुरू कर दिया. झड़प के बीच बालू माफियाओं ने पुलिस से जबरन जेसीबी मशीन छुड़ा लिया. और मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस टीम हथियार लिए तमाशबीन बनी रही. हालांकि, बाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बालू माफिया को गिरफ्तार किया. इसके बाद बालू माफियाओं पर विभिन्न धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
Thenewspost - Jharkhand
4+

