BJP ने कुढ़नी विधानसभा से उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, केंद्रीय चुनाव समिति ने केदार प्रसाद गुप्ता के नाम पर लगाई मुहर

    BJP ने कुढ़नी विधानसभा से उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, केंद्रीय चुनाव समिति ने केदार प्रसाद गुप्ता के नाम पर लगाई मुहर

    पटना(PATNA): भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव 2022 के लिए केदार प्रसाद गुप्ता के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है. वहीं प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने के बाद बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने बयान देते हुए कहा 2015 में भी बीजेपी चुनाव जीती थी इस बार भी चुनाव जीतेंगे. महागठबंधन के उम्मीदवार को जिस तरह 2015 में हराया गया था उसी तरीके से बीजेपी के उम्मीदवार केदार गुप्ता JDU उम्मीदवार मनोज कुशवाहा हराने का काम करेंगे. वहीं नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार करने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा नीतीश कुमार बिहार में अप्रासंगिक हो चुके हैं. मोकामा में मात्र 1 हजार वोट आरजेडी का बढ़ा, इसका मतलब नीतीश कुमार के पास 1 हजार ही वोट है. नीतीश कुमार चाहते हैं कि लव कुश का वोट जो उनका बाहर चला गया था इसीलिए कुशवाहा उम्मीदवार देकर उस वोट को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news