बिहार: राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की बिहार यात्रा शुरू, सदस्यता महापर्व का किया शुभारंभ

    बिहार: राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की बिहार यात्रा शुरू, सदस्यता महापर्व का किया शुभारंभ

    अरवल: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने बुधवार 25 सितंबर को बिहार यात्रा की शुरुआत कर दी है. रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी बिहार यात्रा की शुरुआत अरवल स्थित कुर्था में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत स्थल से की. इस दौरान उन्होंने शहादत स्थल पर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया. साथ ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा सदस्यता महापर्व का शुभारंभ भी किया.  

    बता दें कि, राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा अपने बिहार यात्रा के प्रथम चरण में 25 सितंबर को अरवल व औरंगाबाद, 26 सितंबर को औरंगाबाद व रोहतास, 27 सितंबर को रोहतास व भोजपुर और 29 सितंबर को सारण जिला में यात्रा करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news