मोतीहारी में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 4 अपराधी घायल

    मोतीहारी  में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़,  4 अपराधी घायल

    मोतिहारी(MOTIHARI): बिहार के मोतिहारी से पुलिस और अपराधियों के बीच मंगलवार को भयंकर मुठभेड़ की खबर सामने आई. जिसमे पुलिस और हथियार से लैस अपराधियो के बीच जमकर फायरिंग हुई है. इस घटना में  पुलिस की गोली से 4 अपराधी घायल हो गये. जबकि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं.

    ICICI बैंक में लूट की घटना में शामिल अपराधी बना रहे थे अपराध की योजना

    आपको बताये कि ये पूरी मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र के चकिया मधुबन रोड की है. चकिया पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक घटना की योजना बनाने के लिए इकट्ठे हुए है. ये सभी अपराधी पिछले दिनों चकिया के ICICI बैंक में लूट की घटना को अंजाम दे चुके है.

    पुलिस और अपराधियों के मुठभेड़ में 4 अपराधी घायल

    सूचना मिलते ही मोतिहारी एसपी के निर्देश पर चकिया और पकड़ीदयाल एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने उन अपराधियो को घेर लिया.जिसके बाद अपराधियो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की. जिसमें 4 अपराधी को गोली लग गई. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में एसपी कान्तेश मिश्रा ने बताया कि अपराधियों के पास से हथियार भी जब्त हुआ है. सभी के ईलाज के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news