गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जहानाबाद, अपराधियों ने युवक को उतारा मौत के घाट

    गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जहानाबाद, अपराधियों ने युवक को उतारा मौत के घाट

    जहानाबाद(JAHANABAD): बिहार में इन दिन अपराध चरम सीमा पर है. रोज अपराधी खुलेआम हत्या, बालात्कार,चोरी और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है. जिसके खौफ से लोगों का जीना मुहाल हो गया. लेकिन इन अपराधियों को पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है. 8 मई सोमवार की देर रात लगभग 11 बजे जहानाबाद से भी गोलीबारी खबर सामने आई. जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से श्याम नगर मोहल्ला गूंज उठा.

    अज्ञात अपराधी ने एक युवक को किया गोलियों से छलनी

    आपको बताये कि ये पूरी घटना जहानाबाद शहर के श्याम नगर मोहल्ले की है. जहां चंदन नाम के एक युवक को अज्ञात अपराधी ने गोलियों से छलनी कर दिया. और जब तक लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही अपराधी गोलीबारी करते हुए फरार हो गये. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई. जब लोग पहुंचे तो देखा कि एक युवक खून से लथपथ पड़ा है.

    भागने के क्रम में अपराधी ने चंदन को मारी 5 गोलियां

    जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सदर अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया की एक अज्ञात युवक घर के गली के पास छुप कर बैठा था. जिसको देखने के बाद चंदन ने टॉर्च जलाकर जानने की कोशिश की कि वह क्या कर रहा है. तभी उसने फायरिंग शुरु कर दी. चंदन वहां से भागने की कोशिश कर रहा था तभी अपराधी ने 4 से 5 गोली चलाई. चंदन कुमार वहीं जमीन पर गिर गया.

    घटना के बाद मोहल्ले के लोग दहशत में हैं

    जानकारी के मुताबिक चंदन कुमार सदर प्रखंड के मोकर गांव का रहने वाला था. बीते पंचायत चुनाव के दौरान उसने मुखिया पद के चुनाव में सेवनन पंचायत से चुनाव लड़ा थालेकिन चुनाव में हार गया था. वहीं घटना के मोहल्ले के लोग दहशत में हैं. घटना की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची. और मामले की जांच में जुट गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news