बिहार: अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक टीम पर लोगों ने किया हमला, अंचलाधिकारी के साथ कई पुलिसकर्मी घायल, तीन गिरफ्तार

    बिहार: अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक टीम पर लोगों ने किया हमला, अंचलाधिकारी के साथ कई पुलिसकर्मी घायल, तीन गिरफ्तार

    मोतिहारी(MOTIHARI):बिहार के मोतिहारी जिले में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक टीम पर हमला हुआ है. जिसमें अंचलाधिकारी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को गंभीर चोट लगी है, वहीं इसके साथ पुलिसवाले भी घायल हो गए हैं. सभी घायलों का इलाज ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.ये पूरी घटना  ढाका थाना क्षेत्र के गहई पंचायत के विक्रमपुर गांव की है, जहां अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक टीम पर गांव के लोगो ने हमला बोल दिया.  जिसमें हंगामा हुआ और इस बीच गांव के कुछ लोग प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया.

    जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने गई थी ज्वाइंट प्रशासनिक टीम 

    मिली जानकारी के मुताबिक विक्रमपुर गांव में ज्वाइंट प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने गई थी, जिसका विरोध गांव वाले करने लगे. गांववाले प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगा रहे थे, और इस बीच जब अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुए तबतक काफी संख्या में महिलाएं उग्र हो गई और टीम पर हमला बोल दिया. जिसमें पत्थरबाजी भी हुई. इस बीच पुलिस के साथ साथ अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके साथ ही लोगों ने जेसीबी को भी तोड़ दिया.इस बीच प्रशासन को पीछे हटना पड़ा.

     घटना में आठ पुलिस कर्मी घायल 

    इस मामले में सिकरहना डीएसपी ने बताया कि इस घटना में आठ पुलिस कर्मी घायल हुए है.साथ ही अधिकारियों को भी चोट आई है, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. बहरहाल इस घटना के बाद प्रशासन द्वारा तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही अन्य  उपद्रवियों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news