कैमूर में सवा करोड़ की शराब जब्त, धान की भूसी में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, दो चालक गिरफ्तार

    कैमूर में सवा करोड़ की शराब जब्त, धान की भूसी में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, दो चालक गिरफ्तार

    कैमूर(KAIMUR):बिहार के कैमूर जिले की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जहां मोहनिया चेक पोस्ट पर जांच के दौरान दो ट्रक में लोड सवा करोड़ के अंग्रेज़ी शराब को बरामद कर जब्त किया है. इसके साथ ही दो चालकों को भी गिरफ्तार किया है. आपको बताये कि धान की भूसी की आड़ में छिपाकर शराब ले जाया जा रहा था. ये शराब की बड़ी खेप पानीपथ और करनाल से सिल्लीगुड़ी जा रहा था.

    शराब की बड़ी खेप के साथ दो चालक भी गिरफ्तार 

    कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया थाना की पुलिस और एएलटीएफ टीम को शराब की छापेमारी के लिए मोहनिया चेक पोस्ट पर तैनात किया गया था.जो उत्तर प्रदेश की तरफ से आनेवाले वाहनों में शराब का जांच किया जा रहा था.इसी दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे एक ट्रक को पुलिस ने रोका, तो चालक उतरकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल की टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया.

    7 हजार लीटर शराब पानीपथ से लेकर सिल्लीगुड़ी तक जाना था

    वहीं गिरफ्तार चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 7 हजार लीटर शराब पानीपथ से लेकर सिल्लीगुड़ी तक जाना था.गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाडमेर जिला के वायुतु थाना क्षेत्र के वायुतू भीमजी गांव निवासी 27 वर्षीय धनराज के रुप में हुई है.

    भूसी के बोरा से 8 हजार लीटर अंग्रजी शराब बरामद 

    इसी क्रम में एक और ट्रक को रोक कर तलाशी ली गयी तो उसमें भूसी के बोरा से 8 हजार लीटर अंग्रजी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार चालक हरियाणा के पानीपत जिला के आठमरला का निवासी कमल सोनी है.  उसने पूछताछ करने पर बताया कि करनाल से सिल्लीगुड़ी शराब लेकर जा रहा था.

    15 हजार लीटर शराब की कीमत मार्केट में सवा करोड़ 

    वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों चालक को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है और शराब ट्रक को जब्त कर लिया है. जोकि शराब टोटल 15 हजार लीटर है जिसकी कीमत मार्केट में कीमत सवा करोड़ रुपए बताई जा रही है. वहीं दोनों चालकों पर कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news