Bihar:जमीन विवाद में हुई फायरिंग में पिता की मौत, बेटी घायल, गांव में मचा कोहराम 

    Bihar:जमीन विवाद में हुई फायरिंग में पिता की मौत, बेटी घायल, गांव में मचा कोहराम 

    रोहतास(ROHTAS):बिहार में भूमी विवाद में हत्या और गोलीबारी कोई बड़ी चीज नहीं है, आये दिन यहां कई जिलों से जमीन विवाद में कई लोगों की खुलेआम निर्मम हत्या कर दी जाती है.एक फिर रोहतास जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है.जिसमे गोली लगने से पिता की मौत हो गई है, तो वहीं बेटी गंभीर रुप से घायल है, जिसका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है. 

    फायरिंग में पिता की मौत, बेटी घायल

     घटना रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र की है.इस घटना में जिसकी मौत हुई है, वो मृतक सेमरीडीह गांव के रहनेवाले है.घटना के सूचना पर दिनारा थाना की पुलिस पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है.मिली जानकारी के मुताबिक दिनारा थाना क्षेत्र के सेमरीडीह निवासी कुंज बिहारी सिंह और उनकी 18 वर्षीय पुत्री नीमा कुमारी  कही जा रहे थे तभी योगिया के पास विपक्षी ने गोली चला दी.जिससे पिता पुत्री घायल हो गए. 

    घटना के बाद गांव में मचा कोहराम 

    वहीं गंभीर हालत में दोनों को प्राथमिक उपचार दिनारा में कराया गया, और उसके बाद  बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम में लाया गया.जहां कुंज बिहारी सिंह की मौत हो गई.जबकि उनकी पुत्री नीमा कुमारी का इलाज जारी है.घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.वहीं दूसरी तरफ गांव में दहशत का माहौल है.मृतक के पुत्र ने बताया उसके पिता और बहन कहीं जा रहे थे तभी पूर्व के भूमि विवाद को लेकर विपक्षी ने योगिया गांव पास गोली चला दी.     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news