रोहतास: झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से चार लोगों की मौत, दो बुरी तरह झुलसे, पढ़ें कैसे हुआ हादसा   

    रोहतास: झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से चार लोगों की मौत, दो बुरी तरह झुलसे, पढ़ें कैसे हुआ हादसा   

    रोहतास(ROHTAS):बिहार के रोहतास जिले में आग से बहुत बड़ा हादसा हो गया, जहां के रोपहथा गांव में झोपड़ी नुमा महादलित के घर में आग लगने से महिला बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक महिला और पुरुष को झूलसने की वजह से हालत गंभीर है, जिनको में सासाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

     काफी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहन से आग पर काबू पाया 

    अग्निशमन पदाधिकारी नवल किशोर ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहन से आग पर काबू पाया गया,लेकिन घटना में झोपड़ी नुमा घर में सोए एक महिला बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है.घटना में दिनेश राम के दो पुत्री ममता कुमारी और किरण कुमारी वही उसके बहू सुनीता खातून और नतनी सरिता कुमारी की मौत हुई है. घटना में दिनेश राम की पत्नी शिव व्रत देवी और पुत्र मंटु राम गंभीर रूप झूलस गए. जिनका इलाज जारी है. घटनास्थल पर सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन सहीत अन्य पदाधिकारी पहुंचकर अगली कार्रवाई में जुटे हुए हैं. 

    घर में एक ही परिवार के लोग सोए हुए थे तभी लगी आग

      घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में एक ही परिवार के लोग सोए हुए थे. जहां चिंगारी से झोपड़ी नुमा घर देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते आग पर काबू पाते तब तक एक महिला समेत तीन की किशोरी की मौत हो गई. वहीं बचाने के लिए पहुंचे दिनेश राम की पत्नी शिव व्रत देवी पुत्र मंटु राम गंभीर रूप से झूलस गया.इस आग लगी की घटना में झोपड़ी नुमा घर में रखें बर्तन तथा अन्य सामग्री जलकर राख हो गया.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news