Bihar News: सनकी शराबी ने पिकअप वैन से दर्जनभर लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 8 गंभीर रुप से घायल, वजह जान माथा पिटने लगे लोग

    Bihar News: सनकी शराबी ने पिकअप वैन से दर्जनभर लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 8 गंभीर रुप से घायल, वजह जान माथा पिटने लगे लोग

    पूर्णिया(PURNIYA): बिहार में पूर्ण रुप से शराबबंदी है, लेकिन फिर भी अलग अलग जिलों से शराब के नशे में नशेड़ियों का अजीबो-गरीब वीडियो देखने को मिलता है, जिसमे कभी वो अजीब सी हरकत करते दिखते है, तो कभी शराब के नशे में संगीन वारदातों को अंजाम देते है. खैर ये तो शराब बंदी की बात है, इसको साइड करते है, और पूर्णिया जिले में हुई एक खौफनाक वारदात की बात करते है, जहां धमदाहा थाना क्षेत्र के डोकवा गांव में एक सनकी युवक ने शराब के नशे में धुत होकर मामूली विवाद में पिकअप वेन से कई लोगों को कुचल डाला. जिसमें 2 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, तो वहीं तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई है. जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

    इस वजह से सनकी ने दिया घटना को अंजाम

    आपको बताये कि ये पूरी घटना रविवार देर रात की है. जहां डोकवा गांव में  शराब के नशे में धुत होकर  एक युवक हल्ला कर रहा था. जिसका कुछ लोगो ने विरोध किया. गांव के कुछ लोगों ने फटकार लगाते हुए कहा कि यहां से जाओ यहां हल्ला गुल्ला मत करो, इसी को लेकर विवाद काफी बढ़ गया और सनकी शराबी युवक अरुण वहां से अपने घर गया और घर से अपना पिकअप वेन लेकर आया और फूल स्पीड में सड़क किनारे जो भी मिला उसे रौंदते हुए वहां से भाग निकला.

    गंभीर रुप से घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

    वहीं घटना के बाद डोकवा  गांव में  अफरा-तफरी का माहौल हो गया.आनन फानन में सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती करवाया गया. जहां से सभी को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है.घटना की सूचना मिलते हीं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई. मृतक की पहचान संजीता देवी,  मनीषा कुमारी,अखिलेश मुनि, अमरदीप कुमार के रूप में हुई है घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए दो को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news