Bihar: स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ रहे थे बच्चे, और पीछे रखी थी पुआल, ये देख भड़क गए एस सिद्धार्थ, पढ़ें शिक्षक से क्या कहा

    Bihar: स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ रहे थे बच्चे, और पीछे रखी थी पुआल, ये देख भड़क गए एस सिद्धार्थ, पढ़ें शिक्षक से क्या कहा

    पटना(PATNA):बिहार की शिक्षा व्यवस्था कितनी लचर है, ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है.जिसको सुधारने का जिम्मा विभाग के एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ ने लिया है.इसको वे गंभीरता से काम कर रहे है.इन दिनों एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ ने एक नई शुरुआत की है.जिसमे वे रोजाना बिहार के दस सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से वीडियो कॉल से बात करते है, और बच्चों की उपस्थिति से लेकर स्कूल की व्यवस्ता पर नजर रखते है, इसी कड़ी में आज एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ एक स्कूल की बदहाल व्यवस्था को देखकर भड़क गये.

    बेंच के बजाय जमीन पर बैठकर पढ़ रहे थे बच्चे

    ये मामला कटिहार जिले के एक स्कूल का है.जहां एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ ने वीडियो कॉल किया तो स्कूल के सभी बच्चों को ग्राउंड में दरी पर बैठकर पढ़ाई करते हुए देखा और भड़क गए. एस सिद्धार्थ का गुस्सा तब और बढ़ गया जब उन्होंने स्कूल में पुआल रखे देखा.स्कूल के शिक्षक से पूछा तो शिक्षक ने बताया कि बगल वाले ने कल शाम में पुआल रख दिया है और तिरपाल धान सूखाने के लिए रखा है.

     पढ़ें एस सिद्धार्थ ने शिक्षक से क्या कहा

    वहीं इसके बाद एस सिद्धार्थ ने कहा कि जिला से शिक्षा अधिकारी को इंस्पेक्शन के लिए तुरंत भेजते हैं, यह दबंगई नहीं चलेगी कि स्कूल परिसर में कोई कुछ भी रख दे, उन्होंने यह भी पूछा कि अब तक स्कूल में बेंच डेस्क क्यों नहीं उपलब्ध हुआ है.प्राथमिक विद्यालय के सभी कक्षा के बच्चों को एक साथ दरी पर बैठे देख एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ नाराज हो गये, और कहा कि ऐसे विद्यालय नहीं चलता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news