बिहार: शराब बेचने का किया विरोध तो बदमाशों ने मार दी गोली, युवक की हालत नाजुक

    बिहार: शराब बेचने का किया विरोध तो बदमाशों ने मार दी गोली, युवक की हालत नाजुक

    आरा(AARAH): भोजपुर जिले में आजकल अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है. आए दि  हो रहे आपराधिक घटनाओं ने भोजपुर पुलिस के कार्यशाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. ताजा मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव की है जहां शौच करने गए चौकीदार के बेटे को हथियारबंद बदमाशों ने शराब बेचने से विरोध करने पर गोली मार दिया. बखोरापुर गाँव के चौकीदार तेजन पासवान का 18 वर्षोये पुत्र छोटू कुमार जो बी ए पार्ट वन का छात्र है. उसने अपने ही गाँव में शराब बेचने का विरोध किया जिसको लेकर नामजद बदमाशों ने छोटू कुमार को गोली मार दिया और हथियार लहराते फरार हो गए.

    पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही 

    नामजद बदमाश पहले भी शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुके हैं और अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आये हैं. देर शाम जब छोटू ने शराब बेचने का विरोध किया तो गाँव के ही नामजद बदमाश गोली मार फरार हो गए. इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घायल युवक को आरा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया है जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक बताई है. वहीं बड़हरा पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है और नामजद बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news