भागलपुर: गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या, मृतक के भाई ने किया हैरान करनेवाला खुलासा   

    भागलपुर: गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या, मृतक के भाई ने किया हैरान करनेवाला खुलासा   

    भागलपुर(BHAGALPUR):बिहार में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है. अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही चला जा रहा है. खासकर भागलपुर में गोलीबारी की घटना काफी बढ़ गई है. मंगलवार को हबीबपुर का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा.

    गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या

    ये मामला हबीबपुर थाना क्षेत्र के धोबिया काली रोड के पास की है. जहां अपराधियों ने अलीगंज महेशपुर के रहनेवाले जमीन कारोबारी राकेश कुमार सिंह  की लगातार चार गोली मारी गई. जिससे जमीन कारोबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी और कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    मृतक के भाई ने कहा हत्या में कई दिग्गज लोग शामिल है

    अधिकारी ने बताया की आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है. जानकारी के मुताबिक राकेश सिंह कई सालों से प्रॉपर्टी डीलर का काम किया करता था. पैसे की लेनदेन में कई बार कई लोगों से तू तू मैं मैं भी हुई थी. मृतक के भाई मोनू सिंह ने बताया कि कुछ लोगों के पास मेरे भाई का लाखों रुपए बकाया था. वो कई बार पैसे मांगने भी गए थे. लेकिन इन्हें नहीं दिया जा रहा था. हो सकता है उसी की दुश्मनी निकालने के लिए मेरे भाई की हत्या की गई है. वहीं मोनू सिंह ने बताया कि उसके भाई के मौत में भागलपुर के कई दिग्गज लोग शामिल है. एफआईआर में सभी के नाम का जिक्र किया गया है.

    पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है

    वहीं सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि अपराधी काफी तेजी से भागने में सफल हो गए. मौके से एक मोटरसाइकिल मिला है. हमलोग नजदीक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रहे हैं. उम्मीद है जल्द अपराधी गिरफ्त में होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news