वैशाली में ट्रक-कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत

    वैशाली में ट्रक-कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत

    वैशाली(VAISHALI):बिहार के वैशाली जिले से दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमे मुजफ्फरपुर वैशाली की सीमा पर कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर से भयानक सड़क हादसा हो गया. जिसमे कार सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के के थे.

    सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    आपको बता दें ये घटना मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा घटना बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक के पास की है. जिसमें एक महिला समेत 5 लोगो की मौत हो गई है. 3 की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं 2 लोगों ने ईलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. आपको बताये कि तेज रफ्तार ट्रक और आल्टो में सीधी टक्कर हो गई. जिसमे मौके पर 3 लोगों की मौत गई. तो वहीं 2 लोगो घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. उनकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई.

    मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे. और समस्तीपुर के चिकनूर के रहनेवाले थे. घटना की सूचना मिलते ही बलिगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची कार में फंसे शव और घायलों को बाहर निकाला. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगो को अस्पताल भेजा गया था. जबकि तीनो शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया.

    3 की मौके पर तो 2 की ईलाज के दौरान हुई मौत

    हालांकि मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है. लेकिन महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि कार और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी. जबकि दो की मौत ईलाज के दौरान हुई. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को सड़क किनारे कर दिया गया है. ताकि यातायात बाधित नहीं रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news