Bihar By-Election Result: तरारी विधानसभा सीट से एनडीए से विशाल प्रशांत ने हासिल की जीत, भाकपा माले के गढ़ को तोड़ रचा इतिहास

    Bihar By-Election Result: तरारी विधानसभा सीट से एनडीए से विशाल प्रशांत ने हासिल की जीत, भाकपा माले के गढ़ को तोड़ रचा इतिहास

    आरा(ARA): झारखंड और महाराष्ट्र के साथ बिहार के चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव की वोटों की गिनती आज हो रही है.जिसमे भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा सीट भी शामिल है. जहां से उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने इंडिया गठबंधन उम्मीदवार भाकपा माले के राजू यादव को करारी शिकस्त दिया है. एक कड़ी लड़ाई के बाद भाकपा माले के गढ़ को तोड़ अपनी बड़ी जीत दर्ज की है.

    तरारी विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने लहराया जीत का परचम

    इस जीत के बाद मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. वहीं कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का नारा भी लगाते दिखाई दे रहे हैं.विशाल प्रशांत ने अपनी जीत के बाद कहा है कि एक बड़ी लड़ाई की जीत हुई है और निश्चित तौर पर विकास हमारा मुद्दा था और आगे भी तरारी में विकास ही हमारा मुद्दा होगा.विशाल प्रशांत को 78564 मत जबकि इंडिया गठबंधन के राजू यादव को 68057 मत मिले वहीं जनसुराज की किरण सिंह को 5592 मत मिले.

    भाकपा माले के गढ़ को तोड़ रचा इतिहास

    वही इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजू यादव ने आरोप लगाया है कि तरारी विधानसभा उपचुनाव में धनबल बाहुबल और पूरा एनडीए गठबंधन अपनी ताकत झोंक दी थी मुझे हराने के लिए.वही यह हमारी हार नहीं है.हम आगे भी लड़ेंगे और अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन भी करेंगे। वही लोजपा नेता हुलास पांडे ने कहा है कि यह जनता की जीत है और हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news