बिहार विधानसभा उपचुनाव: इमामगंज में खिला कमल, HAM प्रत्याशी दीपा मांझी की हुई जीत  

    बिहार विधानसभा उपचुनाव: इमामगंज में खिला कमल, HAM प्रत्याशी दीपा मांझी की हुई जीत  

    गया: जिले के इमामगंज विधानसभा से रिजल्ट आ गया है. इस सीट पर एनडीए की ओर से HAM प्रत्याशी दीपा मांझी ने जीत दर्ज की है. महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी रोशन मांझी चुनाव हार गए. इमामगंज विधानसभा की सीट सबकी निगाहें टिकी थीं क्योंकि यहाँ दीपा मांझी के ससुर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. दीपा मांझी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. वहीं जीत के बाद प्रत्याशियों में जश्न का माहौल है. 

    जीत के बाद क्या कहा दीपा मांझी ने 

    NDA प्रत्याशी दीपा मांझी ने जीत पर अपनी प्रक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमारी जीत इमामगंज विधानसभा की जनता की जीत है. यह जनता के विश्वास की जीत है. उन्होंने कहा कि इसके लिए हम जनता को धन्यवाद देते हैं. आने वाले समय में जो कुछ थोड़ा बहुत काम बच गया है, उसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे. सरकार की योजनाओं का लाभ इमामगंज की जनता को मिले, ऐसा हमारा प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि सिर्फ इमामगंज ही नहीं बल्कि बेलागंज में भी एनडीए प्रत्याशी की जीत हुई है. इसके लिए हम जनता का आभार प्रकट करते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news