Bihar Breaking: मां बेटे का रिश्ता शर्मसार! संपत्ति विवाद में नशेड़ी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, गिरफ्तार

    Bihar Breaking: मां बेटे का रिश्ता शर्मसार! संपत्ति विवाद में नशेड़ी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, गिरफ्तार

    पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना से मां औप बेटे के रिश्ते को शर्मशार करनेवाली घटना सामने आई है, जहां नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर गांव में संपत्ति को लेकर एक बेटा ने अपनी वृद्ध मां की ही हत्या कर दी.घटना की सूचना पर पहुंची नेऊरा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.  

    नशे की हालत में बेटे ने मां की हत्या कर दी 

    जानकारी के मुताबिक नेऊरा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर का रहनेवाला अर्जुन सिंह प्रतिदिन अपने घर में पत्नी नीलम देवी और मां पुण्यकला देवी के साथ शराब के नशे में मारपीट और गाली-गलौज करता था.अर्जुन सिंह जमीन बेचने को कहता था ताकि एक बेटी की शादी कर सके तो उसकी मां पुण्यकला देवी मना करती थी,इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि सनकी ने अपनी ही मां को ईट से कुचलकर मार दिया. 

    संतत्ति विवाद को लेकर रोजाना करता था मारपीट

    आपको बता दें कि अर्जुन सिंह के चार बेटा और बेटियां है, जिसमें एक बेटी की शादी पहले कर चुका था, दूसरी की तैयारी के लिए रोजाना पीकर घर में हंगामा करता था.अर्जुन सिंह की पत्नी घर में नहीं , वृद्ध मां लकड़ी से खाना बना रही थी, इसी दौरान शराब के नशे में आकर झगड़ा करने के दौरान ईंट उठा कर मार दिया, जहां मौके पर हीं पुण्यकला देवी की मौत हो गई. 

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    घटना की सूचना पाकर अर्जुन सिंह की पत्नी नीलम देवी घर आई और थाना का घटना की सूचना दी.घटना की सूचना पाकर नेऊरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय और एफएसएल की टीम अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया.वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news