Bihar:केंद्र सरकार की ओर से बिहार को मिले 5 नए IPS अधिकारी, एडीजी हेड क्वार्टर पटना जितेंद्र सिंह गैंगवार ने दी जानकारी

    Bihar:केंद्र सरकार की ओर से बिहार को मिले 5 नए IPS अधिकारी, एडीजी हेड क्वार्टर पटना जितेंद्र सिंह गैंगवार ने दी जानकारी

    पटना(PATNA):केंद्र सरकार की ओर से बिहार को पांच नए 5 आईपीएस मिले हैं. जिसकी जानकारी एडीजी हेड क्वार्टर जितेंद्र सिंह गैंगवार ने दी है.जानकारी देते हुए जितेंद्र सिंह ने  बताया कि ये 5 नए अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से है.जिनका राजगीर में ट्रेनिंग पूरा हो गया है. जिसके बाद अब उन्हें अलग अलग ज़िलों में 8 महीने के लिए भेजा जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हैदराबाद में ट्रेनिंग के लिए जायेंगे फिर इनकी पोस्टिंग होगी.

    एडीजी हेड क्वार्टर पटना जितेंद्र सिंह गैंगवार ने दी जानकारी

    आपको बताये कि शैलजा आईपीएस वैशाली में संकेत कुमार आईपीएस सारण पद स्थापित है तो वही  गरिमा आईपीएस मुजफ्फरपुर में को साक्षी आईपीएस बेगूसराय पोस्टिंग की गई है. इसके अलावा कोमल मीणा आईपीएस को दरभंगा में भेजा जा रहा है, साथ ही जितेंद्र सिंह गंगवार ने उनकी योग्यता के बारे में भी पत्रकारों को बताया.

    पढ़ें बिहार में सिपाही बहाली के नोटिफिकेशन पर जितेंद्र सिंह गंगवार ने क्या कहा

    वहीं बिहार में सिपाही बहाली के नोटिफिकेशन को लेकर एडीजी हेड क्वार्टर जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि बहाली की प्रक्रिया को लेकर विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. फिजिकल टेस्ट के लिए 9 दिसंबर से 10 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी. 21391 पदों पर भर्ती होनी है, एक दिन में 16 सौ पुरुष और 14 सौ महिलाओं का टेस्ट होगा. इच्छुक अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं, उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश के बाद पुलिस बल की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार हम लोग काम कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news