भागलपुर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला पुरुष सहित कुल 12  गिरफ्तार 

    भागलपुर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला पुरुष सहित कुल 12  गिरफ्तार 

    भागलपुर (BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर जिले से बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. जहां पुलिस ने बरारी थाना क्षेत्र के संत नगर मोहल्ले में छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट गिरोह का उद्भेदन किया है. संत नगर मोहल्ले के सिंटू मिश्रा के लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर तीन लड़की और 9 युवकों को हिरासत में लिया है. 

    छापेमारी कर पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा

    आपको बताएं कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान लड़की और लड़कों को लौज के अंदर संदिग्ध अवस्था में देखा. जिसके बाद सबको हिरासत में लिया गया है. वहीं कई आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया है.  बताया जा रहा है कि यहां पर लंबे समय से सेक्स रैकेट का काम चल रहा था. 

    महिला पुरुष समेत कुल 12  गिरफ्तार

    वहीं पुलिस को सेक्स रैकेट गिरोह को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया. वही हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पुलिस थाने ले गई है.  और सभी से पूछताछ कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news