BIG NEWS BIHAR TANISHQ : ज्वेलरी लूट कांड का हो गया खुलासा, चारों लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    BIG NEWS BIHAR TANISHQ : ज्वेलरी लूट कांड का हो गया खुलासा, चारों लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पूर्णिया(PURNIA): पूर्णिया के लाइन बाजार में दिनदहाड़े तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ो की डकैती मामले का आज पूर्णिया पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि अबतक पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में अभिमन्यु सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अपराधी चुनमुन झा के भाई आनंद झा और बमबम यादव शामिल हैं. उनके पास से दो देसी कट्टा, तीन बाइक, तीन कारतूस, चार मोबाइल और जला हुआ कपड़ा व सामान का अवशेष बरामद हुआ है .

    जेल में रची गई थी साजिश

    एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि 26 जुलाई को तनिष्क में सात अपराधियों ने 3 करोड़ 70 लाख रुपए के हीरे और सोने के जेवरात की डकैती की थी. उसमें मुख्य सरगना नालंदा निवासी सुबोध सिंह, वैशाली का प्रिंस और पूर्णिया सरसी के कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह ने बेउर जेल में इस डकैती की साजिश रची थी. उन्होंने बाहर के अपराधियों को भाड़े पर लेकर इस पूरे मामले को अंजाम  देने की बात सोची थी. इन अपराधियों को अररिया के एक डॉक्टर गोपाल झा के यहां भाड़े पर कमरा लेकर एक. माह तक रखा गया था. वहां से पूर्णिया आकर उसने कई दिनों तक रैकी की थी. लंबे समय तक रैकी के बाद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था. उन्होंने कहा कि सुबोध सिंह नालंदा जिला का है और वह देश का सबसे बड़ा सोना लूट कांड का माफिया है. वह अब तक कई राज्यों में अरबो रुपए के आभूषण की डकैती कर चुका है . फिलहाल वह बंगाल पुलिस के रिमांड पर है. वहीं सरसी निवासी अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह का बेउर जेल में उनसे संपर्क हुआ था. वहीं पर सुबोध सिंह, प्रिंस और बिट्टू सिंह ने इस लूट कांड की साजिश रची थी. डकैती के बाद सभी अपराधी बंगाल और नेपाल की ओर फरार हो गया है .

    बाकी अपराधियों की जारी तलाश

    एसपी ने कहा कि एसटीएफ और जिला पुलिस की 10 टीमें अलग-अलग जगह पर छापामारी कर रही है. उम्मीद है जल्द ही बाकी लोगों की भी गिरफ्तारी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अररिया के पलासी थाना के मजलिसपुर निवासी चुनमुन झा समेत सभी डकैतों की पहचान कर ली गई है. चुनमुन झा मास्क लगाकर डकैती में शामिल था. उसके अलावा अन्य अपराधी जो बाहर के थे वह बिना मास्क लगाए हुए थे. सभी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news