बेगूसराय:25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी अनियंत्रित मिनी बस,एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पढ़ें हादसे की वजह

    बेगूसराय:25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी अनियंत्रित मिनी बस,एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पढ़ें हादसे की वजह

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल के समीप एक अनियंत्रित मिनी बस तकरीबन 25 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है.सभी का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल की है.

    पढ़ें कैसे हुआ हादसा

    बताया जा रहा है कि दलसिंहसराय की ओर से यात्रियों से भरी मिनी बस बेगूसराय की ओर आ रही थी इसी क्रम में फतेहा ओवरब्रिज के बाद ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और मिनी बस गहरे गड्ढे में चली गई.जिससे कि मिनी बस पर सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए.आनन फानन में स्थानीय लोगों एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा रेस्क्यू की गई और लोगों को बाहर निकाल कर बछवारा पीएससी में भर्ती कराया है.

    घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल किया गया रेफर

     पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल की है.फिलहाल सभी घायलों का उपचार स्थानीय पीएससी में चल रहा है.प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर यात्रियों को बेगूसराय सदर अस्पताल के लिए रेफर किया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news