बेगूसराय पुलिस ने अपराध की योजना बना दो अपराधियों को दबोचा, एक देसी पिस्टल और गोली बरामद

    बेगूसराय पुलिस ने अपराध की योजना बना दो अपराधियों को दबोचा, एक देसी पिस्टल और गोली बरामद

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी को हथियार और  गोली के साथ गिरफ्तार किया है.यह गिरफ्तारी नगर थाना की पुलिस ने एक लीची बगान से की है.बताया जा रहा है कि दोनों अपराधी लीची बगान में एक बड़ी अपराध की योजना बना रहे थे, तभी इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को लगी और नगर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया और  मौके से दोनों अपराधी को पकड़ लिया. 

    दोनों के पास से एक देसी पिस्टल और गोली बरामद

     पुलिस ने अपराधी के पास से एक देसी पिस्टल एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. इस दौरान सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि नगर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एमआर जेडी कॉलेज के पीछे लीची बगान में दो अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है, इसी सूचना के आधार पर नगर थाना के पुलिस छापेमारी की दोनों कोअपराधी को गिरफ्तार कर लिया. 

    दोनों गिरफ्तार अपराधियों में एक नाबालिक है

    आपको बता दें कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों में एक नाबालिग है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के रहनेवाले ऋषभ कुमार के रुप में हुई है.डीएसपी ने बताया है कि यदि  समय रहते पुलिस वहां नहीं पहुंचती तो दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके होते.इस गिरफ्तारी को नगर थाना की पुलिस एक बड़ी उपलब्धि मान रही है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news