ऑटो ड्राइवर को एक बच्चे की मां से हुआ प्यार, पति ने प्रेमी की गला रेतकर की हत्या 

    ऑटो ड्राइवर को एक बच्चे की मां से हुआ प्यार, पति ने प्रेमी की गला रेतकर की हत्या 

    गोपालगंज (GOPALGANJ) :  गोपालगंज से एक हत्या का मामला प्रकाश में आया है जहां एक प्रेम प्रसंग मामले में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप प्रेमिका के पति और उसके दोस्तों पर लगा है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. युवक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के दक्षिण मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

    जानिए पूरा मामला 

    इस मामले के बारे में बताया जा रहा मृतक मुकेश कुमार हरियाणा में ऑटो चलाता था. ऑटो चलाने के दौरान ही हरियाणा की रहने वाली राम भगत की पत्नी और एक बच्चे की मां सानू कुमारी से उसे प्यार हो गया. जिसके बाद वो उसे भगा कर घर ले आया. जिसके बाद कोर्ट मैरिज शादी कर दोनों पति पत्नी के रूप में साथ रहने लगे. इस बीच महिला के पति को उसकी पत्नी और बच्चे के फरार होने और प्रेमी के साथ मे रहने की जानकारी मिली. जिसके बाद वो हत्या के इरादे से गोपालगंज पहुँच गया. 

    हत्या की साजिश से बुलाया मिलने 

    प्रेमिका के पति ने अपने दोस्तों के साथ मुकेश कुमार को बुधवार की रात घर  से बाहर बुलाया और चाकू से गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. हत्या की खबर मिलते ही परिवार और आस-पास के इलाकों में मातम पसार गया. वहीं, पुलिस ने इस पूरे मामले में तुरंत कार्यवाई कर आरोपी पति राम भगत को गिरफ्तार कर लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news