भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर हमला! देरी से पहुंचने पर आक्रोशित हुए फैंस,बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर हमला! देरी से पहुंचने पर आक्रोशित हुए फैंस,बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल

    औरंगाबाद(AURANGABAD):औरंगाबाद के दाउदनगर में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर हमला हुआ.हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनके फैंस ने ही किया है. इस हमले में अक्षरा बाल-बाल बच गई है. वहीं बचाव में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है. अक्षरा दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन करने बुधवार को दोपहर में दाउदनगर आने वाली थी, कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने से वह दोपहर के बाद शाम में दाउदगर पहुंची.

    देरी से पहुंचने पर आक्रोशित फैंस ने किया हमला

    वहीं एक तो अक्षरा के फैंस उसके लेट से आने से नाराज थे, वहीं दूसरी ओर सेल्फी लेने की होड़ मच गई. इस दौरान भीड़ काफी बढ़ जाने से धक्का मुक्की होने लगी.भीड़ से बेकाबू और अनियंत्रित हो गई, इसी दौरान कुछ फैंस को चोट लग गई. चोट लगने से वे आक्रोशित हो उठे, इसी दौरान धक्का-मुक्की में कुछ ज्यादा चोट खाएं लोगो ने रोड़ेबाजी कर दी, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने घेरे में लेकर अक्षरा को सुरक्षित बचा लिया, जिससे उन्हें  चोट नहीं लग सकी.

    अक्षरा को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया

    वही अक्षरा को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. उसका सिर फूट  गया. घायल पुलिसकर्मी का दाउदनगर के सरकारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया है. उसकी हालत खतरे से बाहर है. इस बीच मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची, जिसे पुलिस ने संभाल लिया. घटना के बाद अक्षरा दाउदनगर से सुरक्षित वापस रवाना हो गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news