13 साल की उम्र में रची हत्या की खौफनाक कहानी, 4 दिनों तक बहन के शव को बक्से में रखा बंद

    13 साल की उम्र में रची हत्या की खौफनाक कहानी, 4 दिनों तक बहन के शव को बक्से में रखा बंद

    हाज़ीपुर (HAJIPUR) : बिहार के हाजीपुर से हत्या का एक खौफनाक घटना सामने आया है. जहां एक महज 13 साल की नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही छोटी बहन की निर्मम हत्या कर दी. बता दें कि 9 साल की मासूम लड़की करीना 16 मई से गायब थी. जिसके बाद 19 मई को करीना का शव घर के पीछे झाड़ियों में मिला. जहां हत्यारो ने मासूम की उंगलिया काट दी थी और शव को ACID से जलाने का प्रयास भी किया था. ये खौफनाक वारदात वैशाली जिले के जंदाहा की है. पुलिस की जांच FSL की जांच रिपोर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड की साजिश की परतों का खुलासा करते हुए आरोपी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की की एक चाची को भी गिरफ्तार किया है जिसके पूरे साजिश में शामिल होने की बात बताई जा रही है.

    जानिए कैसे हुई घटना

    पुलिस ने खुलासा किया कि मरने वाली लड़की की नाबालिग बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची थी. इस 13 साल की लड़की ने  अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सगी बहन की ना केवल निर्मम हत्या की बल्कि हत्या के बाद 4 दिनों तक शव को कमरे में बक्से में बंद कर रखा था. वारदात के खुलासे का डर हुआ तो  लड़की और उसके प्रेमी ने मिलकर शव के टुकड़े किए और शव को ACID से जलाकर घर के पीछे फेंक दिया था.

    वारदात की वजह

    इस मामले में वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि आरोपी 13 साल की नाबालिक लड़की का पास के गांव के एक लड़के से अफेयर चल रहा था. 15 मई की रात छोटी बहन ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद आरोपी लड़की और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर उसके शव को कमरे में बक्से में बंद कर रख लिया था. 4 दिनों तक कमरे में रखे थे जब दुर्गंध आने लगी तो दोनों ने मिलकर शव के टुकड़े किए और उसे ACID से जलाने का प्रयास किया. दोनों ने शव को घर के पीछे फेंक दिया था और इस वारदात से अनजान बन रहे थे.

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news