दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद पटना में कोचिंग संस्थानों की जांच तेज, खान सर की कोचिंग में भी पहुंचे SDM, जानिए पूरा मामला

    दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद पटना में कोचिंग संस्थानों की जांच तेज, खान सर की कोचिंग में भी पहुंचे SDM, जानिए पूरा मामला

    पटना(PATNA) : दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान की लाइब्रेरी में तीन छात्रों की मौत के बाद पटना में भी जांच के लिए मगंलवार 30 जुलाई को जिलाधिकारी की ओर से टीम गठित की गई थी. मंगलवार से ही पटना में कई कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, आज 31 जुलाई कि सुबह चर्चित खान सर के कोचिंग को भी जांच करने के लिए गठित टीम पहुंची. पटना के भिखना पहाड़ी ईलाके के कई कोचिंग संस्थानो की जांच करने के बाद जब SDM श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर दल बल के साथ खान सर GS रिसर्च सेंटर में पहुंचे तो खान सर को ढूढ़ने में SDM साहब के पसीने छूट गए.

    10 मिनट बाद SDM से मिले खान सर

    बता दें कि, जब SDM श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर दल बल के साथ खान सर के GS रिसर्च सेंटर पहुंचे तो पहले खान सर के कर्मचारियों ने SDM को क्लास रूम दिखाने के नाम पर सीढ़ियों से खूब ऊपर नीचे करवाया, लेकिन क्लास रूम नही दिखाया.  वहीं, SDM साहब खान सर को ढूंढ़ने लगे तो खान सर के कर्मचारी फिर SDM को घुमाने लगे. आखिरकार 10 मिनट बाद SDM ने खान सर को ढूंढ ही लिया. SDM और उनके साथ मीडियाकर्मियों को देख खान सर असहज होने लगे और मीडिया कर्मियों को अपने कमरे से बाहर कर दिया.

    कल दस्तावेज दिखाने के लिए SDM ऑफिस जाएंगें खान सर

    मीडिया के बाहर निकलने के कुछ ही मिनट बाद SDM भी बाहर आ गए और मीडियाकर्मियों को बताया कि खान सर ने कोचिंग के सभी दस्तावेज देने के लिए समय मांगा है. वे कल 1 अगस्त को सभी दस्तावेज दिखाने के लिए SDM  ऑफिस आएंगें. हमने आज 30 कोचिंग सेंटर की जांच की है, जिसमें पाया गया कि बहुत कम जगह में ज्यादा स्टूडेंट पढ़ रहे हैं.  कई कोचिंग का तो रजिस्ट्रेशन भी नही है.  कई संस्थानो में fire सिस्टम होना चाहिए, Fire NOC होना चाहिए वो भी नही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news