“आपातकाल से निकलकर आज देश आफतकाल में फंसा है” जानें इमरजेंसी पर और क्या बोले जगदानंद सिंह

    “आपातकाल से निकलकर आज देश आफतकाल में फंसा है” जानें इमरजेंसी पर और क्या बोले जगदानंद सिंह

    पटना(PATNA):आज 25 जून को इमरजेंसी की 48वीं बरसी है. इसी दिन इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी की घोषणा की थी. आपातकाल पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बोला कि हमने किसी व्यक्तिगत पार्टी के खिलाफ ये लड़ाई नहीं लड़ी थी. देश की शासन व्यवस्था जनता के खिलाफ काम कर रही थी. उसके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी थी. आज का समय भी वैसा ही है.

    जगदानंद सिंह ने आपातकाल की आफतकाल से की तुलना

    आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज के आपातकाल के दिन को आफतकाल के दिन से तुलना कर दी.  उस समय की आपतकाल से हमलोगों ने देश को निकाला. और आज देश आफत काल में फंसा हुआ है. देश के केंद्र  सरकार संविधान को बदलने की चेष्टा कर रही है. अब इस आफत को देश से हटाना है. आज गरीब लोग त्रस्त हैं, पूंजीपतियों के हाथ में देश चला गया है. संविधान बदलने की कोशिश की जा रही हैं. आज उस समय से भी ज्यादा बुरे हालात में देश है.

    केंद्र  सरकार संविधान को बदलने की चेष्टा कर रही है- जगदानंद सिंह

    आज कल्पना करना भी संभव नहीं देश कि देश की हालत कितनी खराब है. वहीं विपक्षी एकता की बैठक पर उन्होंने कहा कि जो भी नेता हैं वो सभी देश को बचाने आए थे. इससे आगे देश को फायदा होगा. आज देश की सारी जनता एक है.देश बचाने की बात हो रही है. संविधान बचाने की बात हो रही है. इसलिए सब साथ देंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news