सरकारी कार्यलय में अधिकारी को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    सरकारी कार्यलय में अधिकारी को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जहानाबाद (JAHANABAD) : जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ गांव में जमीन सर्वे कार्यालय में पिस्टल दिखाकर  धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बाडू यादव को पटना जिले के दुलहिन बाजार थाना क्षेत्र से हथिय़ार के साथ गिरफ्तार किया है.

    बता दें कि दो दिन पूर्व शकुराबाद थाना के कंसुआ गांव में जमीन सर्वे का कार्यालय में दिन दहाड़े कुछ लोग आकर जमीन सर्वे कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारी पर पिस्टल तान कर पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया था. मामले की गंभीरता को लेते हुए जहानाबाद एसपी दीपक रंजन के द्वारा इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल एक टीम का गठन कर दिया गया था. जिसमें मुख्य आरोपी बाड़ू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. और दूसरे आरोपी पप्पू यादव ने पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

    कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भेजा जाएगा जेल

    इस मामले में एसपी दीपक रंजन ने बताया कि यह घटना घटित होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था.  जिसमें देखा गया था कि कुछ लोगो के साथ बाड़ू यादव कार्यालय में पिस्टल दिखाकर अधिकारी को धमका रहा है. उसी मामले की गंभीरता को देखते हुए बाड़ू यादव एवं पप्पू यादव को पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी. और उसी दौरान आज जो मुख्य आरोपी बाड़ू यादव था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news