नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 35 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्य कर्मी के साथ पेंशनधारी कर्मचारियों को दिया दीपावली का बड़ा तोहफा

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 35 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्य कर्मी के साथ पेंशनधारी कर्मचारियों को दिया दीपावली का बड़ा तोहफा

    पटना(PATNA): बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगी है. वही इस बैठक में सरकार ने किसानों के लिए हर खेत को जल देने के लिए 2,190 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं. सीएम कृषि विद्युत संबंध योजना के दूसरे फेज के लिए राशि स्वीकृत की गई है. साथ ही किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने पर भी मुहर लगी. 

    इसके अलावा शहर से दूर गांवों में इमरजेंसी सेवा की शुरुआत की जा रही है. 112 नंबर पर कॉल कर आकस्मिक सेवा का लाभ अब मिलेगा. पुलिस, एंबुलेंस और आग लगी की घटना की जानकारी इस इंट्रीगेटेड सर्विस मिलेगी. इसको लेकर सरकार 766 करोड़ 31 लाख रुपए खर्च करेगी. 

    साथ ही बिहार में चालक भर्ती की नियमावली बदलाव किया गया है. राज्य में हर विभाग में वाहन चालक की बहाली तकनीकी चयन आयोग करेगा. वाहन चालक भर्ती एवं सेवाशर्त संशोधन नियमावली 2023 की स्वीकृति दी गई है. 

    जल संसाधन विभाग के लिए 9 एजेंडों पर मुहर लगी है. 

    बैठक में सीएम नीतीश के गृह क्षेत्र बख्तियारपुर को लेकर भी एक अहम फैसला को स्वीकृति दी गई. इसके तहत पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा चैनल के दायें तट पर सीढ़ी घाट के निकट पक्का सुरक्षात्मक कार्य एवं कटाव निरोधक कार्य के लिए छप्पन करोड छ लाख रुपए के प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news