बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी के आगे युवती ने लगाई छलांग, सड़क पर मची अफरा-तफरी, पढिए आखिर लड़की ने ऐसा क्यों किया

    बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी के आगे युवती ने लगाई छलांग, सड़क पर मची अफरा-तफरी,  पढिए आखिर लड़की ने ऐसा क्यों किया

    पटना (TNP Desk) : राजधानी के गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन के पास उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी के आगे एक युवती ने छलांग दी, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गई. गाड़ी के चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी और हादसा टल गया.

    ये है वजह

    इसके बाद सम्राट चौधरी गाड़ी से बाहर निकले तो देखा कि युवती फूट-फूट कर रो रही थी. वहां मौजूद छात्र चीख-चीख कर कह रहे थे कि सर एक मौका दे दीजिए. छात्र-छात्राओं का कहना था कि एसटीईटी परीक्षा नहीं लिए जाने के कारण टीआरई की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं. इसलिए उन्हें मौका दिया जाए.

    कारकेड को देख प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने की गाड़ी को रोकने की कोशिश

    गांधी मैदान के पास एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लौट रहे थे. इस बीच बिस्कोमान भवन के पास उनके कारकेड को देख प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की. इस दौरान एक छात्रा डिप्टी सीएम की कार के सामने छलांग लगा दी. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सम्राट चौधरी गाड़ी से नीचे उतरे और छात्रा का हालचाल जाना. वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं ने अपनी परेशानी उन्हें बतायी. डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार उनके मामले को देखेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news