20 करोड़ के नकली सिगरेट के साथ 9 लोग चढ़ें पुलिस के हत्थे, फैक्ट्री सीज, मालिक फरार 

    20 करोड़ के नकली सिगरेट के साथ 9 लोग चढ़ें पुलिस के हत्थे, फैक्ट्री सीज, मालिक फरार 

    कैमूर(KAIMUR):बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई. जहां चांद थाना क्षेत्र के बिउरी में सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री को पुलिस ने छापामारी कर उद्भेदन किया है. जिसमें डुप्लीकेट सिगरेट बनाकर मार्केट में ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सिगरेट और बनाने वाले उपकरण के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

    20 करोड़ के नकली सिगरेट बरामद

    इस मामले का खुलासा एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी. एसपी  ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चांद थाना क्षेत्र के बिउरी गांव में अवैध सिगरेट का फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. जिसके बाद भभुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, और छापेमारी कर कार्रवाई की गई. वहीं एसपी ने कहा कि छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा.

    मामले में पुलिस ने 9 को किया गिरफ्तार

    छापेमारी के दौरान लगभग 16 लाख पीस बनाए गए सिगरेट और बनाने वाले मशीन और उपकरण पुलिस ने जब्त कर लिया. सभी नकली सिगरेट की कीमत बाजार में लगभग 20 करोड़ की बताई जा रही है. इस फैक्ट्री में 16 अलग-अलग ब्रांड के नकली सिगरेट बनाए जा रहे थे. वहीं उत्तर प्रदेश का रहने वाला फैक्ट्री का मालिक अभी तक फरार चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news