गंडक नदी में नहाने के दौरान 7 लोग डूबे, पांच को बचाया गया, दो की तलाशी जारी

    गंडक नदी में नहाने के दौरान 7 लोग डूबे, पांच को बचाया गया, दो की तलाशी जारी

    गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज में गंडक नदी में श्राद्ध कर्म के दौरान स्नान करने के दौरान सात लोग डूब गए. जिनमें पांच लोगों की जान बचा ली गयी है, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं. लापता दोनों युवक एक ही परिवार के रहनेवाले हैं. वहीं, घटना के बाद लापता लोगों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगाई गयी है.

    देखते-देखते सभी लोग डूबने लगे

    घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर घाट के पास गंडक नदी की है. बताया जा रहा है कि सात दिन पहले सलेमपुर गांव की रहनेवाली सरिता देवी की कैंसर से मौत हो गयी थी. मौत के बाद दाह-संस्कार गंडक नदी के घाट पर कराया गया था. जिसके बाद आज श्राद्ध कर्म करने के बाद परिवार के सभी लोग स्नान करने पहुंचे थें, जहां गहरे पानी में नहाने के दौरान चले गए, जिससे देखते-देखते सभी लोग डूबने लगे.

    एसडीआरएफ की टीम द्वारा तलाशी जारी

    हादसा में सलेमपुर गांव के रहनेवाले राजू गुप्ता के पुत्र सूरज और राजदेव साह का पुत्र धीरज कुमार लापता है. परिजनों के मुताबिक अशोक गुप्ता के परिवार के सभी लोग थें, जो स्नान करने के दौरान लापता हुए. हादसे के बाद घाट पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुटी हुई है. स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है.

    सदर एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और लापता बच्चों की तलाश जारी है. एसडीएम ने कहा कि सरकारी के स्तर पर प्रावधान के अनुसार मुआवजा मृतक के आश्रितों को दी जायेगी. वहीं, पूर्व विधायक व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने गंडक नदी के तटबंध पर स्थायी तौर पर एसडीआरएफ टीम के रखने की मांग की है. वहीं, जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने लापता बच्चों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news