शर्मनाक! 10 साल की मासूम के साथ 3 दरिंदों ने की हैवानियत, रेप के बाद बच्ची की हत्या

    शर्मनाक! 10 साल की मासूम के साथ 3 दरिंदों ने की हैवानियत, रेप के बाद बच्ची की हत्या

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय में दरिंदगी का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है. जहां एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है. जहां पड़ोस के ही कुछ दरिंदों ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है. दरिंदों ने पहले तो अपहरण किया, फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. और शव को घर के ही बेसमेंट में छिपा दिया.

    10 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत

    वहीं आपको बताये कि ये पूरी घटना बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत के छोटकुट गांव की है. जहां बच्ची 24 जुलाई को मेहंदी तोड़ने के लिए निकली थी, और फिर उसी वक्त दरिंदों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया, और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बहुत देर तक जब बच्ची घर नहीं आई, तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की. और नहीं मिलने पर पुलिस में इसकी शिकायत की.

    पड़ोस के ही कुछ दरिंदों ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया

    जब पुलिस ने सूचना के बाद खोजबीन शुरु की. तो पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम की मदद से शव को घर के बेसमेंट से बरामद किया. वहीं परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले गुड्डू सिंह, ओम कुमार और उनके नौकर पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. इस पूरी घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है.

    डॉग स्क्वायड टीम की मदद से शव घर के बेसमेंट से हुआ बरामद

    हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, कि पूरा मामला क्या है. काफी खोजबीन के बाद बीती रात पुलिस ने शक के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news