बिहार की 25 लाख महिलाएं हुई मालामाल, नीतीश सरकार ने खाता में ट्रांसफर किये 10 हजार रुपये

    बिहार की 25 लाख महिलाएं हुई मालामाल, नीतीश सरकार ने खाता में ट्रांसफर किये 10 हजार रुपये

    पटना(PATNA):बिहार की 25 लाख  महिलाओं को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी सौगात दी है जहां मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की 10000 की राशि  महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई है.आपको बताएं कि अभी तक 1 करोड़ 60 लाख से अधिक महिलाओं को पैसा दिया गया है आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से यह पैसे महिलाओं के खाते में ट्रांसफ़र कर दिए.

    नीतीश सरकार ने सबके खाता में ट्रांसफर किये 10 हजार रुपये

    इस पूरे मामले पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री जो महिला रोजगार योजना के नोडल विभाग भी है श्रवण कुमार ने कहा कि आज हम लोगों ने अपना वादा फिर पूरा किया आगे भी हम लोग वैसे महिलाओं को जिनको 10000 दिए गए है उनको समीक्षा करके 200000 दिए जाएंगे प्रत्येक महिला को जिससे वह अपना जीवन यापन चला सके, उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष कुछ भी बोल उससे फर्क क्या पढ़ने वाला है.

    ग्रामीण विकास मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

    ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि यही कारण है कि विपक्ष को कह सकते है कि महिलाओं के साथ-साथ बिहार की जनता ने 35 सीटों पर लपेट दिया है उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं को भड़काने का काम किया था अभी विपक्ष महिलाओं के पास जाए और उनसे सवाल जवाब करें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news