यौन शोषण मामले में महिला खिलाड़ियों को मिली पहली जीत, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद प्राथमिकी दर्ज करवाने का आदेश

    यौन शोषण मामले में महिला खिलाड़ियों को मिली पहली जीत, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद प्राथमिकी दर्ज करवाने का आदेश

    रांची(RANCHI)- महीनों से एक एफआईआर के लड़ाई लड़ती महिला खिलाड़ियों को पहली जीत मिली है. सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया है, आज ही प्राथमिकी दर्ज कर इसकी सूचना सुप्रीम कोर्ट दी जायेगी.

     शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी दर्ज नहीं की जा रही थी प्राथमिकी

    यहां बता दें कि देश की नामचीन महिला खिलाड़ियों के द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सासंद के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया जा रहा था, महिला खिलाड़ियों के द्वारा इस मामले में पुलिस में बाकायदा शिकायत भी दर्ज की गयी थी, लेकिन बावजूद इसके दिल्ली पुलिस के द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के इंकार किया जा रहा था, जिसके बाद महिला खिलाड़ियों के द्वारा जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन की शुरुआत कर दी गयी थी.

    यौन शोषण की शिकार एक नाबालिग खिलाड़ी को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश

    इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगायी गयी थी. जिसके बाद इस मामले में सुनवाई शुरु हुई, जहां दिल्ली पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज किये जाने का आश्वासन दिया गया, इसके साथ ही कोर्ट ने यौन शोषण की शिकार एक नाबालिग महिला खिलाड़ी  को सुरक्षा प्रदान करने का निर्दश दिया. इसकी निगरानी किसी सेवानिवृत न्यायाधीश के द्वारा की जायेगी.

     वर्ष 2023 में भी उठा था यह मामला

    यहां बता दें कि वर्ष 2023 में भी इन खिलाड़ियों के द्वारा इसकी शिकायत की गयी थी, लेकिन तब मामले की जांच करवाने की बात कह कर इनका धरना प्रर्दशन को समाप्त करवा दिया गया था, लेकिन जब खिलाड़ियों को जांच समिति से कोई न्याय नहीं मिला, तब एक बार फिर से इनके द्वारा धरना प्रर्दशन की शुरुआत कर दी गयी.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news