Jharkhand- एड्स संक्रमितों की बढ़ती संख्या, पहले नम्बर पर हजारीबाग तो दूसरे पर जमशेदपुर, देखिये तीसरे और चौथे नम्बर पर कौन शहर  

    Jharkhand- एड्स संक्रमितों की बढ़ती संख्या, पहले नम्बर पर हजारीबाग तो दूसरे पर जमशेदपुर, देखिये तीसरे और चौथे नम्बर पर कौन शहर   

    Ranchi-झारखंड में युवाओं के बीच एड्स संक्रमण काफी तेजी से विस्तार ले रहा है. और खास बात यह है कि युवा पीढ़ी के साथ ही बुजुर्ग, बच्चे और ट्रांसजेंडर्स भी इससे अछूते नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में एड्स संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या हजारीबाग तो दूसरे स्थान पर जमशेदपुर है. इन आंकडों को इस चार्ट के माध्यम से समझा जा सकता है.

    जिला                       पुरुष          महिला         बच्चे

    बोकारो

    338

    251

    35

    देवघर

    385

    358

    58

    धनबाद

    716

    528

    96

    डालटेनगंज

    656

    634

    86

    दुमका

    170

    186

    18

    गिरिडीह

    615

    695

    47

    गुमला ​​​​​​​

    76

    70

    17

    हजारीबाग ​​​​​​​

    1406

    1719

    339

    जमशेदपुर

    1357

    861

    142

    कोडरमा ​​​​​​​

    452

    532

    75

    साहिबगंज

    249

    265

    48

    चाईबासा

    173

    125

    14

           

    रांची

    767

    580

    128

     

    स्वास्थ्य  विभाग के जुड़े अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2020-21 में 1380 मरीजों की पहचान हुई थी, जबकि वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 1452 तक पहुंच गया, लेकिन 2022-23 आते आते यह आंकड़ा 1890 तक पहुंच गया. और यह हालत तब है कि जब स्वास्थ्य विभाग लगातार इस संक्रमण को लेकर जागरुकता अभियान चलाने का दावा कर रहा है. दिसम्बर माह में भी इसको लेकर पूरे राज्य में जागरुकता अभियान चलाने की तैयारी है.

    ट्रक चालक और प्रवासी मजदूरों से फैल रहा संक्रमण

    दावा किया जाता है कि राज्य में संक्रमण की मुख्य वजह ट्रक चालक और दूसरे राज्यों का प्रवास है. बताया जाता है कि झारखंड के जो मजदूर अपने बाल बच्चों को छोड़ कर दूसरे राज्यों में काम की खोज में जाते हैं, इस एकाकी जीवन में यह संक्रमण उनका साथी बन जाता है, यही कारण है कि अब स्वास्थ्य विभाग इन समूहों के बीच भी जागरुकता अभियान को तेज करने की तैयारी में है. ध्यान रहे कि एड्स एचआईवी नामक विषाणु के संक्रमण से फैलता है, मुख्य रुप से यह असुरक्षित यौन संबंध बनाने के कारण फैलता है, हालांकि संक्रमित मां से यह गर्भ के बच्चों तक भी पहुंच सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news