Big Breaking- पूर्व सीएम हेमंत की जमानत की याचिका पर कल फिर से सुनवाई, चुनाव प्रचार के लिए दायर की गयी है याचिका

    Big Breaking- पूर्व सीएम हेमंत की जमानत की याचिका पर कल फिर से सुनवाई, चुनाव प्रचार के लिए दायर की गयी है याचिका

    Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत की ओर से सुप्रीम कोर्ट दायर याचिका कल फिर से सुनवाई होगी. आज की सुनवाई में कोर्ट के समक्ष हेमंत सोरेन की ओर से उनके वकील कपिल सिब्बल ने अपना पक्ष रखा. इसके बाद कोर्ट ने कल फिर से इस मामले में सुनवाई का आदेश दिया. यहां ध्यान रहे कि पूर्व सीएम हेमंत की ओर से चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए जमानत याचिका दायर की गयी है. इसके पहले इस मामले में 17 मई को सुनवाई हुई थी.जिसके बाद ईडी की ओर से अपना पक्ष रखने के लिए समय की मांग की गयी थी. 20 मई को कोर्ट ने अपना पक्ष रखा और आज उस पर सुनवाई हुई. ईडी की ओर से दावा किया गया है कि  हेमंत को जमानत प्रदान करने से मामले की जांच पर असर पड़ सकता है. दूसरी ओर कपील सिब्बल की ओर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जमानत को आधार बनाते हुए जमानत देने की मांग की गयी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news