रूस ने किया यूक्रेन के मिलिट्री इंडस्ट्रियल ठिकानों पर हमला, 11 की मौत

रूस यूक्रेन के युद्ध को चलते हुए करीब 4 साल हो चुके है लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच शांति नही हो पाई है और ना ही युद्ध रुकने का नाम ले रहा है.

रूस ने किया यूक्रेन के मिलिट्री इंडस्ट्रियल ठिकानों पर हमला, 11 की मौत

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रूस यूक्रेन के युद्ध को चलते हुए करीब 4 साल हो चुके है लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच शांति नही हो पाई है और ना ही युद्ध रुकने का नाम ले रहा है ऐसे मे रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि रूस की सेनाओं ने कीव और यूक्रेन के कई इलाकों में मिलिट्री इंडस्ट्रियल ठिकानों पर हमला किया है. रूस द्वारा किए गए यूक्रेन के हमलें मे कम से कम 11 लोगों कि मौत हुई है

कैसे हुआ अटैक

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले में जमीन, समुद्र और हवा से छोड़े जाने वाले हथियारों के साथ-साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया, हमले में कीव के फायर पॉइंट से कोडीनटेड ठिकाने भी शामिल है, जहां फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलें और मध्यम- लंबी दूरी के ड्रोन बनाए और रखे जाते हैं

किन इलाकों में हुआ अटैक

रूस के रक्षा मंत्रालय कहा कि कीव चेर्निहाइव, किरोवोहराद, निप्रॉपेट्रोव्स्क, पोल्टावा और खार्किव इलाकों में भी सैन्य-औद्योगिक ठिकानों पर हमले किए गए. वही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में रूस ने बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए लगभग 70 मिसाइलें और ड्रोन दागे है.

रूसी हमलें में 11 की मौत

रूस द्वारा किए गए यूक्रेन के हमलें मे कम से कम 11 लोगों कि मौत हुई है, जेलेंस्की ने ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मुख्य लक्ष्यों में से एक बताया और रूस पर आरोप लगाया कि वह इस हमले के जरिए भारी नुकसान पहुंचाना और एक संदेश देना चाहता था. टेलीग्राम पर पोस्ट कर जेलेंस्की ने कहा कि "मुख्य लक्ष्यों में से एक हमारा ऊर्जा बुनियादी ढांचा था, रूसी सेना दर्दनाक और दिखावटी हमला करना चाहती थी”

उन्होंने कहा कि रूसी बैलिस्टिक मिसाइलें यूक्रेन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई हैं और अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम की मांग करते हुए कहा कि देश के लिए इनकी अत्यंत आवश्यकता है. अब देखना होगा कि ये युद्ध कब तक चलता है और आगे ये युद्ध कितना भयावह मोड़ लेता हैं.