रांची (RANCHI): कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह का गैंग अब सात समुंदर पार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है. पुर्तुगाल में एक गोली बारी की वारदात को अंजाम देने के बाद गैंग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेवारी ली है. साथ ही वीडियो पोस्ट कर खुली धमकी दी है. सोशल मीडिया में आरके मीणा के नाम से सोशल मीडिया में घटना की जिम्मेवारी लेते हुए धमकी दी है. जिसके बाद अब सुरक्षा एजेंसी भी अलर्ट हो गई.
बता दे कि सोशल मीडिया में आरके मीना नाम से बने फेसबुक एकाउंट में पुर्तुगाल में गोली बारी की वारदात को अंजाम देने का वीडियो पोस्ट किया गया है. साथ ही एक AUDIO जारी किया है. साथ ही रिलीज में लिखा “purtgal Vila nova de milifontes में गुरप्रीत सिंह गील नामक व्यक्ति के घर पर गोली चलाने का दावा किया गया. और धमकी दी गई की गोली कान का पर्दा खोलने के लिए चलाई गई है. आगे सीधा टारगेट करेंगे. आगे इसमें लिखा गया की इस घटना की जिम्मेवारी सुनील मीना गैंग के राहुल आरके मीना की है.
ऐसे में अब इस पूरे धमकी भरे पोस्ट के बाद यह चर्चा शुरू हो गई की कैसे भारत के गैंगस्टर विदेश में घटना को अंजाम दे रहे है. सुनील मीणा खुद झारखंड के जेल में बंद है. लेकिन सोशल मीडिया पर विदेश में गोली बारी कर घटना की जिम्मेवारी ले रहा है. यह पहला गैंगस्टर है जिसे झारखंड ATS ने विदेश से गिरफ्तार कर भारत लेकर पहुंची थी. लेकिन अब इसी जेल से विदेश में गैंग चलाने लगा.
कौन है सुनील मीणा
सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह कुख्यात गैंगस्टर है. मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है. लंबे समय तक अमन साहू गैंग और लोरेंस विश्नोई गैंग के बीच कड़ी का काम कर रहा था. लेकिन अमन साहू के एनकाउंटर के बाद यह खुद भी गैंग में एक पिलर के रूप में काम करने लगा. झारखंड में कई घटना को अंजाम इसके इशारे पर दिया जाता है.फिलहाल हजारीबाग के जेल में बंद है.