अस्पताल की आग में 14 मासूमों की मौत! इस्लामाबाद में मातम, आखिर किसकी लापरवाही?

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग लगने से 14 नवजात बच्चों की मौत हो गई.

अस्पताल की आग में 14 मासूमों की मौत! इस्लामाबाद में मातम, आखिर किसकी लापरवाही?

Tnp desk: बुधवार की सुबह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के लोगों के लिए काफी भयावह रही.  शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग लगने से 14 नवजात बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के उस हिस्से में लगी, जहां नवजात बच्चों को रखा गया था. देखते ही देखते आग ने गंभीर रूप ले लिया. धुएं और आग की चपेट में आने से कई नवजात बुरी तरह प्रभावित हुए. हादसे में 14 बच्चों की जान चली गई.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. अस्पताल के प्रभावित हिस्से को खाली कराया गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.

हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि एयर-कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से आग लगी. अधिकारियों की ओर से घटना की जांच की जा रही है

इस दर्दनाक हादसे ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.