मंईयां योजना के पैसे से पलामू की महिलाओं ने बना दिया गांव की सड़क,खुद किया उद्घाटन

छतरपुर में मंईयां योजना की लाभुकों ने योजना की किस्त मिलने पर गाँव की सड़क को मरम्मत करा कर चर्चा में बनी है. हर तरफ छतरपुर की इन लाभुकों की चर्चा हो रही है. लंबे समय से गाँव की सड़क बदहाल थी बारिश में चलना भी मुश्किल हो गया. जिसके बाद गाँव के कुछ लोगों ने बीड़ा उठाया लेकिन पैसे कम पड़ गए. जिसके बाद मंईयां योजना की किस्त सभी महिलाओं को मिली तो गाँव में महिलाओं ने एक बैठक की और फिर अपनी योजना की किस्त में से दो दो हजार रुपये सभी ने सड़क बनाने के लिए देने का ऐलान कर दिया.

Published on 30 September 2025 at 05:25 pm1,405 views